A07 – प्रारंभिक परियोजना की विशेषज्ञ समीक्षा करें
यह प्रबंधन गतिविधि परियोजना पहल समूह से संबंधित है। गतिविधियों का यह समूह हमें परियोजना के लिए तैयार करने के लिए शुरुआत में ही चलाया जाता है।
इस समय पर, प्रारम्भिक कार्यवाही लगभग पूरी हो चुकी है, और यह संगठन में किसी अन्य प्रोजेक्ट मैनेजर को आपकी प्रबंधन गतिविधियों की विशेषज्ञ-समीक्षा करके आपकी मदद करने का समय है। आपको परिणाम को स्वास्थ्य रजिस्टर में जोड़ना चाहिए।
यदि आपका स्कोर बहुत कम है, तो आपको अगली प्रबंधन गतिविधियों पर जाने से पहले पिछली प्रबंधन गतिविधियों पर अधिक समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको इसके मूल कारण खोजने की जरूरत है कि आप भविष्य में कम स्कोर को कैसे रोक सकते हैं।
उद्देश्य
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आप रुके और जाँचें की आपकी प्रबंधन गतिविधियाँ ठीक हैं या नहीं। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने काम की जांच कराना फायदेमंद होता है क्योंकि कुछ विशेष मुद्दों को जाँचने के लिए आप काम के बहुत करीबी हो सकते हैं, इसके अलावा, यह उन लोगों के लिए एक अवसर है जो संगठन में विभिन्न परियोजनाओं का प्रबंधन करते हैं ताकि वे एक दूसरे के काम को देख सकें और इस प्रक्रिया में और अधिक सीख सके।
सामान्य सम्भावित नुकसान
एक सामान्य जोखिम यह है कि आपके काम की समीक्षा करने वाला व्यक्ति आपके काम में समस्याओं को इंगित करने में संकोच कर सकता है, क्योंकि उसे डर हो सकता है कि इसे व्यक्तिगत रूप से लिया जा सकता है। यह आप पर निर्भर है कि आप एक ऐसा रिश्ता बनाएं जो उन्हें सुनिश्चित करे कि वे सहज और ईमानदार हो सकें।
सिद्धांत
निम्नलिखित सिद्धांत इस प्रबंधन गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं:
- NUP1: संबद्धता के लिए परिणाम और सच्चाई को प्राथमिकता दें।
- NUP3: हमेशा सक्रिय रहें।
- NUP5: बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के कुछ भी मत करो।
Note: NUPP is not translated into हिन्दी yet. If you're interested, you can join the community of contributors and translate it: more information is available on the translation guide.