
## P3.express क्यों जरूरी हैं ?

क्योंकि मौलिक प्रणालियाँ जैसे कि PRINCE2 और  PMBOK Guide
के अस्तित्व में होने के बावजूद कुछ परियोजनाएं केवल अंतरज्ञान से संचालित होती हैं, ना कि किसी संरचनात्मक परियोजना प्रबंध प्रणाली के।
ऐसा इसलिए है क्योंकि मौलिक मानकें जोकि अमूल्य हैं, परंतु सामान्य परियोजनाओं के लिए बहुत जटिल हैं।

उन सभी लोगों की कल्पना करें जो एक्सेल का उपयोग करते है।
क्या होगा यदि आप एक्सेल को प्रोग्रामिंग भाषा से बदल देते हैं ?
अधिकांश लोग इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे, और फिर उनके पास कोई उपकरण नही बचेगा , भले ही एक प्रोग्रामिंग भाषा एक्सेल से अधिक सक्षम हो।

मौलिक परियोजना प्रबंधन प्रणालियाँ बिल्कुल प्रोग्रामिंग भाषाओं की तरह है,
और लोगों को प्रोजेक्ट्स में एक्सेल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
P3.express वह सरल उपकरण है जिसका अधिकांश लोग उपयोग कर सकते है
