---
title: परियोजना का वर्णन
acode: A04
principles:
  - 2
  - 4
  - 5
  - 6
---

जानकारी एकत्र करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें और एक **परियोजना विवरण** तैयार करें जिसमें निम्नलिखित जानकारी हो:

* उद्देश्य और अपेक्षित लाभ
* अपेक्षित लागत और अवधि
* आवश्यकताएं और गुणवत्ता अपेक्षाएं
* इन-स्कोप और आउट-ऑफ-स्कोप तत्वों का एक उच्च-स्तरीय विवरण
* हितधारकों की सूची

परियोजना विवरण के लिए आवश्यक कुछ जानकारी इस समय मौजूद नहीं है -- आपको केवल मौजूदा जानकारी पर ध्यान देना चाहिए और बाकी जानकारियों को बाद में जोड़ना चाहिए। इस दस्तावेज़ को पूरे प्रोजेक्ट में संशोधित और परिष्कृत किया जाएगा।

यदि समान परियोजना पहले भी की गई है, तो इसके संग्रह की जाँच करें और अधिक यथार्थवादी विवरण तैयार करने के लिए उस जानकारी का उपयोग करें।

[परियोजना विवरण टेम्पलेट](/hi/modules/p3.express/manual/v2/project-description.odt)


## उद्देश्य

यह दस्तावेज़ हमें परियोजना के पूरे निष्पादन के दौरान उच्च-स्तरीय लक्ष्यों के साथ सम्मिलित रहने में मदद करता है। यह टीम के नए सदस्यों, उच्च स्तर के प्रबंधकों, या अन्य लोग जो टीम का हिस्सा नहीं है, उनको समझने के लिए एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है कि यह परियोजना किस बारे में है।


## सामान्य सम्भावित नुकसान

इस दस्तावेज़ के विस्तार और सटीकता का एक इष्टतम स्तर है, जो आमतौर पर पेशेवरों के अनुमान से कम है। सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसा दस्तावेज़ बनाए जो उचित परियोजना प्रबंधन की एक पूर्वकल्पित धारणा को संतुष्ट करने के बजाय अपने उद्देश्य की पूर्ति करता हो।

सब कुछ स्पष्ट रूप से और संक्षेप में वर्णन करें। विशिष्ट प्रकार के कॉर्पोरेट बयानों से बचें जो किसी वास्तविक अर्थ को संप्रेषित नहीं करते हैं।
