---
title: प्रायोजक नियुक्त करें
acode: A01
principles:
  - 2
  - 5
---

संगठन के लिए पहली प्रबंधन गतिविधि एक वरिष्ठ प्रबंधक (अधिमानतः एक बोर्ड सदस्य) को **प्रायोजक** के रूप में नियुक्त करना है। प्रायोजक परियोजना में सर्वोच्च भूमिका निभाता है और **परियोजना प्रबंधक** उन्हें रिपोर्ट करता है।

एक प्रायोजक

* परियोजना के औचित्य और परिणाम के लिए जवाबदेह होता है,
* परियोजना के लिए उच्च स्तरीय निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है, और
* यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है कि परियोजना उचित रूप से वित्त पोषित और संसाधन पूर्ण है।.


## उद्देश्य

प्रायोजक की भूमिका आवश्यक है क्योंकि

* परियोजना प्रबंधकों को दिन-प्रतिदिन के काम और परियोजना के परिणामों पर ही ध्यान केंद्रित करना होता है, जिससे  परियोजना के उच्च-स्तरीय पहलुओं को प्रबंधित करने से उनका ध्यान भंग हो सकता है तथा उनमें इस कार्य के लिए पर्याप्त समय और मानसिक ऊर्जा का भी अभाव हो जाता है;
* परियोजना प्रबंधकों के पास परियोजना के लिए संसाधन प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए पर्याप्त संगठनात्मक शक्ति का अभाव हो सकता हैं, या यह सुनिश्चित करने का अभाव कि उसके पास इस परियोजना की अन्य संगठनात्मक उद्यमों के साथ गठबंधन सम्बंधित पर्याप्त रणनीतिक जानकारी है।


## सामान्य सम्भावित नुकसान

प्रायोजक के बारे में निर्णय लेते समय निम्नलिखित विषयों पर विचार किया जाना चाहिए:

* प्रायोजकों को परियोजना पर बहुत समय व्यतीत करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें अभी भी परियोजना में शामिल होने और उसमें अपने समय का एक छोटा हिस्सा समर्पित करने की आवश्यकता है।
* प्रायोजकों को यह महसूस होना चाहिए कि वे परियोजना के मालिक हैं और उन्हें ही इसकी रक्षा करनी है, फिर भी यदि परियोजना का औचित्य खत्म होता है तो उन्हें परियोजना को रद्द करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।
* यदि संभव हो, आपके पास सभी परियोजनाओं के प्रायोजक के रूप में केवल एक व्यक्ति नहीं होना चाहिए क्योंकि सभी अचलों में फीका पड़ने और अपना अर्थ खोने की प्रवृत्ति होती है।
* आपको एक ही व्यक्ति को एक ही परियोजना के लिए प्रायोजक और परियोजना प्रबंधक के रूप में नियुक्त नहीं करना चाहिए (जब तक कि यह एक एकल व्यक्ति परियोजना न हो) क्योंकि वे मूर्त परियोजना प्रबंधन जिम्मेदारियों से विचलित हो जाएंगे और एक प्रायोजक के रूप में अपने अपेक्षाकृत अमूर्त कर्तव्यों को भूल जाएंगे।
* परियोजना प्रबंधक और प्रायोजक सूक्ष्म प्रबंधक नहीं होने चाहिए।
